IDBI Bank Officer Vacancy 2024 : IDBI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 31 पदों पर निकली भर्ती , 1.5 लाख रूपए तक सैलरी, जाने कैसे अप्लाई करे 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 : IDBI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 31 पदों पर निकली भर्ती , 1.5 लाख रूपए तक सैलरी, जाने कैसे अप्लाई करे 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 – IDBI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 31 पदों पर  भर्ती की अधिसूचना को जारी कर दिया है | इस भर्ती में जाने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है | इस भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई से शुरू होने जा रहे है |  इच्छुक उम्मीदवार  www.idbibank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है | इस लेख में हम आपको IDBI Bank Officer Vacancy 2024 की आवेदन तिथि , एजुकेशनल क्वालिफिकेशन , आयु सीमा , सिलेक्शन प्रोसेस , फार्म फीस , सैलरी , अप्लाई कैसे करे इन सभी के बारे में जानकारी देने जा रहे है | इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को यह जरूर पढ़ना चाहिए |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक ने 31 पदों पर भर्ती की सुचना जारी कर दी है | जिसमे यह भर्ती डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रुप डी, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रुप सी और मैनेजर ग्रुप बी जैसे पदों पर कुल 31 भर्ती निकली है | इस भर्ती की सुचना 30 जून 2024 को जारी की गयी थी |

जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वो 1 जुलाई से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते है | इस भर्ती  के लिए महिला और पुरुष दोनों ही पात्र है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 की पात्रता 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कुछ मापदंडो से होकर गुजरना होगा जो निम्न प्रकार से है –

  • न्यूनतम शिक्षा योग्यता में संबधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन का  होना आवश्यक है |
  • इस भर्ती के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जून 2024 तक कम से कम 25 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • सरकारी प्रावधानों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट के  लिए  विशेष प्रावधान दिए गए है |
  • आवेदकों के आवेदन करने से पहले इन सभी मानदंडों के अनुसार पात्रता को सत्यापित करना होगा |
  • उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा की भर्ती में मांगी जाने वाली सभी मांग को वे पूरा करते है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 के लिए आवेदन शुल्क 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 में उम्मीदवार  से आवेदन का शुल्क उनकी  श्रेणी के अनुसार अलग अलग हो सकता है | जनरल , ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए इस भर्ती में आवेदन का शुल्क 1000 रूपए लिया जायेगा | इसके साथ ही अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 200 रूपए रहेगा | इस शुल्क का भुगतान IDBI की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा |

इस भर्ती के लिए शुल्क का भुगतान आप अनेक तरीको से कर सकते है जिसमे डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड , इंटरनेट बैंकिंग , तत्काल भुगतान सेवा और कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट को भी शामिल किया गया है | उम्मीदवार किसी भी तरीके से अपना भर्ती शुल्क जमा करवा सकता है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 की सैलरी 

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रुप डी, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रुप सी और मैनेजर ग्रुप बी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी भूमिका के आधार वेतन दिया जायेगा | जिसे निचे बताया जा रहा है –

  • डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रुप डी – 102,300 रूपए से 120,940 रूपए ( पे मैट्रिक लेवल – 2)
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रुप सी – 85,920 रूपए से 105,280  रूपए ( पे मैट्रिक लेवल – 2)
  • मैनेजर ग्रुप बी – 64,820 रूपए से 93,960  रूपए ( पे मैट्रिक लेवल – 10)

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 के लिए अप्लाई कैसे करे 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्न चरणों का पालन करना होगा –

  1. IDBI की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.idbibank.in/ वेबसाइट के ऊपर जाये |
  2.  बाद में  करियर अनुभाग वाले बटन पर क्लिक करे और करंट ओपनिंग्स पर जाये |
  3. भर्ती के पूरे विवरण को समझने के लिए  IDBI बैंक अधिकारी भर्ती अधिसूचना को देखे |
  4. पूरी जानकारी को पढ़ लेने के बाद अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करे |
  5. वहाँ पूछे जा रहे सभी विवरण को भरने के बाद फोटो और हस्ताक्षर सहित आवशयक दस्तावेजों को अपलोड करे |
  6. फॉर्म को पूरा भर ने  के बाद जो ऑनलाइन पेमेंट के जो तरीके बताये गए है उनमे से किसी भी एक तरीके से ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे |
  7. इसके बाद दर्ज़ की गयी जानकारी को परखे उसके बाद आवेदन को जमा करे |
  8.   अंत में  अपने सबमिट किये गए आवेदन का प्रिंट आउट निकल कर अपने पास रख ले |

यह भी पढ़े –

Indian Coast Guard Recruitment 2024: इंडियन कॉस्ट गार्ड में निकली 320 पदों की भर्ती 

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 Selection Process 

IDBI Bank में जो भी उम्मीदवार आवेदन करने जा रहे है उन्हें बता दू की इस बैंक की भर्ती में आपसे आपकी एजुकेशन योग्यता , आपसे कार्य के अब तक का अनुभव और एक इंटरव्यू लिया जायेगा | इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जायेगा फिर आपका मेडिकल लिया जायेगा | इस प्रकार IDBI Bank में सिलेक्शन का प्रोसेस होता है | इस भर्ती की एक खास बात में आपको बता दू इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाती है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 के लिए आयु सीमा 

IDBI Bank भर्ती में आयु सीमा की गणना 1 जून 2024 से की जाएगी | इस भर्ती के लिए आपकी कम से कम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा आयु 40 से 45 वर्ष तक ही होनी चाहिए | इससे ज़्यादा आयु के लोगो को इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना जायेगा |

IDBI बैंक में चयन कैसे होता है ?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए  बुलाया जाता है जिसमे वे आपसे आपके कार्य का अनुभव , आपकी एजुकेशन आदि के बारे में पूछते है और जब आप इंटरव्यू में पास हो जाते हो तब आपके द्वारा इस भर्ती के लिए किये गए आवेदन का मूल्यांकन किया जाता है | इसके बाद आपका मेडिकल टेस्ट लिया जाता है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 Official Website 

दोस्तों जो भी उम्मीदवार  IDBI Bank में नौकरी करने का उत्सुक है वह इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है | इसके लिए उम्मीदवार को IDBI Bank  भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट (https://ibpsonline.ibps.in/idbiscomay24/) पर जाना है | अपना आवेदन में पूछी गयी जानकारी और डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर सबमिट कर देना है |

IDBI Bank Officer Vacancy 2024 Official Notification

दोस्तों यदि आप इस IDBI बैंक भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखना चाहते है तो आपको यहाँ क्लिक करना है |

निष्कर्ष –

दोस्तों हमे उम्मीद है की इस लेख में आपको IDBI Bank भर्ती से जुड़े सारे सवालो के जवाब मिल गए होंगे | यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो आप ऐसे शेयर भी कर सकते है | हम समय समय पर ऐसे लेख लाते रहते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top