Budget Highlights 2024 : दोस्तों केंद्रीय वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में 2024 – 25 का बजट प्रस्तुत किया है | इस 23 जुलाई 2024 को निर्मला सीतारमण जी ने अपना 7 वा बजट पेश किया है | इस बजट 2024 – 25 को आम जनता कृषि रोजगार , स्किल डेवलपमेंट , एजुकेशन सेक्टर आदि का बहुत ध्यान रखा है | इस बजट को महिला , युवा , किसान , गरीब सभी के फायदे पर जोर दिया गया है | इस 2024 के बजट में सरकार ने पर्सनल टैक्सपेयर्स के लिए भी बहुत बड़ा ऐलान किया है |
इस 2024 के यूनियन बजट में निर्मला सीतारमण जी ने मोबाइल फ़ोन को सस्ता किया है और स्वास्थ्य सेवा में कैंसर की दवाओं को भी सस्ता किया है | जहा पहले इलेक्ट्रिकल साधन काफी महंगे थे इस बजट के बाद वह भी सस्ते हो जायेंगे |
लेख में हम आपको भारत के यूनियन बजट 2024 के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है | यदि आप भी 2024 के बजट को आसान भाषा में जानना चाहते है तो आपको यह लेख पूरा पढ़ें चाइये | इस लेख में हम आपको सोने के भाव से लेकर को को सी चीज़ सस्ती और महंगी हुई है इन सभी के बारे में जानकारी देने जा रहे है |
बजट क्या है ?
बजट एक वित्तीय खाका होता है जो की जो की एक निश्चित समय सीमा पर जो की मासिक या वार्षिक आय और खर्च का विवरण प्रदान करता है |
Budget Highlights 2024
- New Tax Regime 2024 – 23 july 2024 में निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत किये गए इस बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया है | इस नए टैक्स स्लैब में रिजीम में 0 से 3 लाख तक की आय वाले लोगो के लिए कोई भी टैक्स नहीं है और 3 से 7 लाख रुपये कमाने वाले लोगो को 5 % टैक्स देना होगा वही 7 से 10 लाख कमाने वाले लोगो को 10% टैक्स देना होगा | इसके साथ ही 10 से 12 लाख वालो को 15 % और 12 से 15 वालो को 20% टैक्स देना होगा |
- angel टैक्स – दोस्तों इस नए बजट 2024 में एंजेल टैक्स को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है | अब से विदेशी कम्पिनियो पर 5% कॉर्पोरेट टैक्स को भी इस नए बजट में कम कर दिया है |
- स्वास्थ्य – दोस्तों 2024 के इस नए बजट में कैंसर की दवाओ को सस्ता कर दिया गया है |
- इस 2024 के नए बजट में मोबाइल , इलेक्ट्रिकल वाहन, लिथियम बैटरी आदि को भी सस्ता कर दिया गया है |
बजट 2024 में महंगाई बढ़ी या घटी
दोस्तों 23 जुलाई 2024 को लोकसभा में निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत किये बजट में सरकार ने बहुत सारी चीज़ो पर टैक्स घटाया है और उनकी कस्टम ड्यूटी को कम किया है | जो की निम्न प्रकार से है –
- इस बजट 2024 में कैंसर की दवा , एक्सरे tube आदि को सस्ता कर दिया है |
- इसके साथ ही इस नए 2024 के बजट में मोबाइल फ़ोन पर लगने वाले टैक्स को 15% कम कर दिया गया है |
- अब सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% तक कम कर दिया गया है |
- इस नए बजट 2024 की खास ऐलान में से एक यह है की सरकार ने सोलर और सोलर पैनल के निर्माण को भी सस्ता कर दिया है | इसके साथ ही देश में जो भी लोग घर पर सोलर पैनल लगाते है उन्हें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी |
इनकम टैक्स स्लैब 2024 – टैक्स घटा या बढ़ा
अभी अभी नया बजट का ऐलान हुआ है यदि आप इस नए बजट की स्कीम को ध्यान में रखकर टैक्स भरेंगे तो आपको फायदा हो सकता है | इस बजट 2024 के टैक्स स्लैब में सरकार ने बहुत बदलाव किया है जो की निम्न है –
- 0 से लेकर 3 लाख रुपये के तक अब आपको कोई भी टैक्स नहीं देना है |
- 3 लाख से लेकर 7 लाख रुआपये तक आपको 5 % टैक्स देना है |
- 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक आपको 10% तक का टैक्स देना है |
- 10 लाख से लेकर 12 लाख तक 15% टैक्स देना है |
- 12 लाख से 15 लाख तक आपको 20% टैक्स देना है |
जो लोग सरकार की पुराने टैक्स स्लैब के अनुसार return भर रहे है उनको इसका कोई भी खास फायदा नहीं होगा और होम लोन के ब्याज में भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है | ऐसा इसलिए किया गया है की सरकार चाहती है की जनता इस नयी बजट 2024 का लाभ ले पाए |
बजट 2024 में युवाओ के लिए क्या है ?
इस नए बजट 2024 में प्राइवेट नोकरियो पर बहुत ज़्यादा ध्यान दिया गया है इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बहुत सारी नोकरिया आ सकती है | इस बजट 2024 में मैन्युफैक्चरिंग और बिज़नेस सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बहुत प्रयास किया है ताकि नयी नोकरिया लायी जा सके | इसके साथ ही आने वाले पांच सालो में एक करोड़ युवाओ को टॉप 500 कंपनियों से फ्री ट्रेनिंग का मौका मिलेगा | इसके साथ ही सरकार ने इस बजट में अनेक उद्योगों के साथ मिलकर युवाओ को फ्री ट्रेनिंग देकर कुशल बनाने का भी प्रयास किया है |
बजट 2024 में बिज़नेस और स्टार्टअप
इस बजट 2024 में सरकार ने एंजिल टैक्स को अब घटा दिया है यानि की यदि अब आप अपना कोई भी बिज़नेस को स्टार्ट करते है तो आपको कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा | पहले आपको बिजनेस के लिए जो मुद्रा लोन 10 लाख रुपये मिलता था उससे अब बढ़ा कर 20 लाख रुपये कर दिया है लेकिन इस चीज़ का लाभ उन्हें ही मिल पायेगा जिन्होंने पहले मुद्रा लोन लेकर उससे समय पर वापस कर दिया है |
इस बार के बजट 2024 में सरकार एक खास स्कीम लेकर आयी है जो की manufacture सेक्टर में क्रेडिट कार्ड स्कीम | इस स्कीम में आपको मशीन और उपकरण खरीदने के लिए पूरी गॅरंटी क़र्ज़ उपलब्ध कराया जायेगा | इस बजट 2024 के तहत 100 करोड़ की गॅरंटी दी जा रही है |
बजट 2024 घर खरीदने में क्या फायदा
इस बार बजट 2024 में स्टाम्प ड्यूटी को कम कर दिया गया है जिससे अब मकान खरीदना भी सस्ता होने जा रहा है | केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया है की यदि कोई भी व्यक्ति किसी महिला के नाम से मकान लेता है तो उससे स्टाम्प ड्यूटी को कम किया जाना चाहिए | यदि सभी राज्य सरकार यह प्रस्ताव मान लेती है तो जल्द ही मकान खरीदना भी सस्ता हो जायेगा |
यह भी पढ़े –
बजट 2024 का बच्चो को पढ़ाई पर प्रभाव
इस बार बजट 2024 में सरकार ने एजुकेशन सेक्टर का भी काफी ध्यान रखा है | यदि कोई भी स्टूडेंट अपनी उच्च पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहता है तो उससे पैसो को जुटाने में ज़्यादा समस्या नहीं होगी | इस 2024 बजट में सरकार 10 लाख के रुपये के एजुकेशन लोन पर सिर्फ 3% एनुअल इंटरेस्ट सबवेंशन लिया जायेगा | जिससे अब उच्च पढ़ाई में भी बहुत सहायता मिल पायेगी |
यूनियन बजट 2024 की कुछ खास बाते –
- सोलर एनर्जी – इस बजट 2024 में सरकार ने सोलर सेल बनाने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी को कम कर दिया है |
- गोल्ड – सिल्वर – इस बार के बजट 2024 में गोल्ड और सिल्वर पर कस्टम ड्यूटी 6% घटा दी गयी है |
- इलेक्ट्रॉनिक – ऑक्सीजन फ्री कॉपरpar कस्टम ड्यूटी कम कर दी गयी है |
- पेट्रोकेमिकल – इस बार अमोनियम नाइट्रेट पर भी कस्टम ड्यूटी घटा दी गयी है |
बजट 2024 डेट – महिला और किसानो का फायदा
इस बजट 2024 में सरकार ने महिलाओ और किसानो के फायदे पर भी जोर दिया है क्यूंकि हम जानते है की अगर देश की महिलाये और किसान भाई मजबूत होंगे तभ देश का सर्वागीण विकास हो पायेगा | सरकार ने दाल और बीजो के उतपादन को मजबूती देने का प्रयास किया है | ऐसी प्रकार औपचारिक एरिया में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को 1 महीने का वेतन दिया जायेगा |
केंद्रीय बजट 2024-25 की थीम क्या है ?
23 जुलाई 2024 को हमारे देश की केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने lokshbha में बजट पेश किया है | इस बजट 2024 में मुख्य रूप से चार जातियों पर ज़्यादा ज़ोर दिया गया है जिसमे गरीब , युवा , महिला और किसान आते है | इस बजट 2024-25 की थीम रोजगार , स्किलिंग , मिडिल क्लास और MSME को माना गया है |
भारत का नया बजट क्या है ?
दोस्तों ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की 2025 तक कुल खर्च 48.21 लाख के करीब हो सकता है | इसमें 25.83 लाख करोड़ की कर प्राप्ति हो सकती है और 14.1 सकल बाजार उधार हो सकता है | इसके साथ ही बाजार उधार 11.83 लाख करोड़ हो सकता है |
क्या बजट 2024 में मानक कटोती बढ़ी है ?
दोस्तों 2024 बजट में मानक कटोती को 50000 से 75000 कर दिया गया है | इससे वेतनभोगी जो करदाता को बहुत राहत मिलेगी | इस 2024 बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नयी कर पद्धति में सुधार कर ऐसी कर पद्धति लेकर आयी है जो की पहले से कम है |