Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 : सभी स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देगी गुजरात सरकार , जाने कैसे करे आवेदन 

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024

 

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 : दोस्तों , गुजरात सरकार अभी हाल ही में गुजरात के स्टूडेंट्स के लिए एक नयी योजना लेकर आयी है जिसे  Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 का नाम दिया गया है | इस योजना के अनुसार गुजरात सरकार उन स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दे रही है जो की आर्थिक रूप से कमजोर है और जिन स्टूडेंट्स को लैपटॉप के आभाव में अपनी ऑनलाइन पढ़ाई करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है | गुजरात सरकार के इस कदम से गुजरात में शिक्षा के स्तर बढ़ेगा | इसके साथ ही गरीब और असहाय बच्चो को अपनी ऑनलाइन शिक्षा में भी मदद मिल पायेगी |

यदि आप भी गुजरात में रहने वाले एक स्टूडेंट्स है और इस laptop sahay yojana gujarat 2024 का लाभ लेना चाहते है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए | इस लेख में हम आपको इस योजना से जुडी बाते जैसे की इस योजना की पात्रता , लाभ , इस योजना के लिए आवशयक डाक्यूमेंट्स और आप इस laptop sahay yojana gujarat 2024 के लिए ऑनलाइन अप्लाई  कैसे कर सकते है के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है |

क्या है Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 ?

यह Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 गुजरात सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंटन्स के लिए चलायी गयी योजना है | इस योजना के अनुसार सरकार गुजरात में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी  स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप देने जा रही है | इस योजना का मुख्य उदेश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो की मदद करना है | इस योजना से मिलने वाले फ्री लैपटॉप से बच्चो कोअपनी ऑनलाइन पढ़ाई करने में बहुत मदद मिल पायेगी | इस योजना के अनुसार लैपटॉप खरीदने के लिए 80% भुगतान सरकार करेगी और 20% भुगतान स्टूडेंट को खुद को करना होगा |

गुजरात सरकार द्वारा इस लैपटॉप सहाय योजना 2024 के लिए दी जाने वाली राशि 150000 रुपये तक हो सकती है | सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि पर सरकार द्वारा बहुत ही कम ब्याज सिर्फ 6% ही लिया जायेगा | इस राशि से स्टूडेंट्स बेहतरीन गुणवत्ता वाले लैपटॉप ले सकते है और इस सहायता के लिए दी गयी राशि को 60 किस्तों में जमा करवा सकते है |

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 का मुख्य उद्देश्य 

इस लैपटॉप सहाय योजना का मुख्य उद्देश्य गुजरात के  उन आर्थिक रूप से वंचित स्टूडेंट्स की मदद करना है जिनको लैपटॉप के अभाव में अपनी ऑनलाइन पढ़ाई करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है | इस योजना के अनुसार सरकार लैपटॉप खरीदने के लिए इन स्टूडेंट्स को 80% राशि की वित्तीय सहायता करती है और 20% बच्चो को खुद को मिलानी पड़ती है | इस प्रकार की योजना से गुजरात में डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा की प्राप्ति में इन गरीब बच्चो को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी |

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 eligibility

इस लैपटॉप सहाय योजना गुजरात 2024 का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता नियमो से होकर गुजरना होगा जो कुछ निम्न प्रकार से है –

  • इस योजना का लाभ लेने वाला आवेदक गुजरात का मूल निवासी होना चाहिए |
  • आपको किसी प्रमाण के द्वारा यह साबित करना होगा की अनुसूचित जाति से है |
  • इस योजना का लाभ 12 वी क्लास पास करने वाले स्टूडेंट्स को ही मिल पायेगा |
  • इस योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • आपके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए |
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 120000 से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए |
  • आवेदक को एक ऐसा प्रमाण पत्र दिखाना होगा जो साबित करता है की आवेदक ने कोई भी कंप्यूटर कोर्स किया है |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कंप्यूटर शॉप या कंप्यूटर बिक्री शॉप आदि जगह आपने कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र दिखाना होगा |

Laptop Sahay Yojana 2024 के लाभ 

  • इस योजना का पहला लाभ यह है की सरकार स्टूडेंट को लैपटॉप लेने के लिए कुल 150000 तक का लोन देती है |
  • इस योजना में सरकार स्टूडेंट को 80 % तक राशि देती है 20 % राशि स्टूडेंट को खुद के पास से मिलानी पड़ती है |
  • इस योजना को हम इस प्रकार समझ सकते है यदि कोई लैपटॉप 40000 का है तो उसमे से 32000 तो सरकार देती है और 8000 रुपये स्टूडेंट को अपने पास से मिलाने पड़ते है |
  • इस लैपटॉप सहाय योजना के माध्यम आर्थिक रूप से वंचित स्टूडेंट भी लैपटॉप खरीद कर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेगा | अब उसे अपनी ऑनलाइन पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई भी प्रोब्लेम का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  • इस योजना से जुडी एक और बात की यदि आप इस योजना में दी गयी लोन की राशि को वापस देने में देरी करते है तो आपको 2% की ब्याज माफ़ी जुर्माना राशि भी देनी पड़ सकती है |

यह भी पढ़े – 

Kanya Utthan Yojana 2024 : अब कन्याओ को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक सरकार देगी पूरा खर्चा , जाने कैसे करे आवेदन

One Student One Laptop Yojana 2024 : सरकार का नयी योजना, सभी स्टूडेंट्स को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, जानिए कैसे करे आवेदन

Laptop Sahay Yojana 2024 में लगने वाले जरुरी दस्तावेज 

इस लैपटॉप सहाय योजना  का लाभ लेने के लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बहुत ज़्यादा जरुरी है जो निम्न है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोज
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आपकी आयु का प्रमाण
  • वोटर कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

Laptop Sahay Yojana Gujarat 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो यहाँ दिए गए कुछ निम्न चरणों का पालन आवेदन कर सकते है –

  • आवेदन करने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको अप्लाई फॉर लोन का ऑप्शन दिखाई देगा | जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  • यह पेज आपको गुजरात जनजातीय विकास निगम नाम से एक नए पेज पर लेकर जायेगा |
  • यदि आप यहा पहली बार आये है तो आपको अपनी व्यक्तिगत Id बनाने के लिए sign up करना होगा |
  • इसके बाद आप वहाँ अपना लॉगिन  बना सकते है बाद में व्यक्तिगत ईद और पासवर्ड से आपको लॉगिन करना होगा |
  • अब लॉगिन कर माय एप्लीकेशन टैब में जाकर apply now पर क्लिक कर सकते है |
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन योजना की एक सूचि देखेगी जिसमे आपको स्वरोजगार चुनना है |
  • इसके बाद आपको अपना विवरण , लोन , संपत्ति और और अपना गारंटर सभी की जानकारी को सावधानी पूर्वक भर देना है |
  • इसके बाद आपको लोन के लिए  योजना  विकल्प  दिखेगा जिसमे आपको कंप्यूटर मशीन को चुनना है |
  • सबसे आखरी में आपको गारंटर के लिए कुछ कागज़ी कार्यवाही के साथ अपनी संपत्ति और बैंकिंग की जानकारी दें |
  • इस के बाद अपने आवेदन को सबमिट करने से पहले सावधानी पूर्वक देख ले |
  • इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर आपने आवेदन को जमा करा दे |

Laptop Sahay Yojana Gujarat के हेल्पलाइन नंबर 

इस लैपटॉप सहाय योजना जो ऑफिसियल कार्यालय गुजरात जनजातीय विकास निगम , बिरसा मुंडा भवन , सेक्टर 10 ए, गाँधी नगर , गुजरात में है | यदि आपको इस योजना से लेकर कोई भी सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो इनके हेल्पलाइन नंबर +91 7923253891, 23256843, 23256846 आदि नंबर पर कॉल भी कर सकते है | इस नंबर पर आप कोई भी जानकारी सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक ले सकते है | यदि आप ईमेल के माध्यम से जानकारी लेना चाहते है तो gog.gtdc@gmail.com के माध्यम से भी ले सकते है |

इस योजना से जुड़े कुछ प्रश्न – 

लैपटॉप सहाय योजना गुजरात 2024 के लिए कैसे अप्लाई करना है ?

इस योजना पर अप्लाई के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है | आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को ध्यान से बाहर कर सबमिट कर देना है |

लैपटॉप सहाय योजना 2024 में कितनी सहायता मिलती है ?

इस योजना में अधिकतम 150000 रुपये की सहायता मिलती है |

लैपटॉप सहाय योजना के लिए आवशयक पात्रता क्या है ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आप अनुसूचित जाति और जनजाति के होने चाहिए और आपकी वार्षिक आय 120000 से कम होनी चाहिए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top