Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 : सरकार दे रही है सभी महिलाओ का 1500 रुपये , जाने कैसे आवेदन करना है 

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 Maharashtra

 

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 : दोस्तों , हम जानते है की भारत के हर राज्य की सरकार अपने प्रदेश में रहने वाली माताओ और बहनो के लिए समय समय पर अनेक योजनाए  लेकर आती रहती है | इसी प्रकार से महाराष्ट्र सरकार भी अपने राज्य के महिलाओ के लिए एक कल्याणकारी योजना लेकर आयी है जिसका नाम mukymatri Majhi Ladki Bahin Yojana है | इस योजना का ऐलान सरकार ने अपने 2024 – 25 के बजट के दौरान किया | इस योजना के अनुसार राज्य में जो महिलाये आर्थिक रूप से कमजोर है उन महिलाओ को सरकार की तरफ से हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

इस Majhi Ladki Bahin Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ के जीवन को खुशहाल और  आत्मनिर्भर बनाना है | यदि आप भी एक महिला है और मूल रूप से महाराष्ट्र में रहती है | इस योजना का लाभ लेना चाहती है  तो आपको यह लेख Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 जरूर पढ़ना चाहिए | इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना के लाभ , इस योजना के लिए पात्रता और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे आवेदन कर सकती है | इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे है |

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 क्या है ?

यह Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए बनायीं गयी कल्याणकारी योजना है | इस योजना की शुरू करने की घोषणा सरकार ने अपने 2024 – 25 के बजट के दौरान की है | इस योजना के अनुसार सरकार राज्य की उन महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करने जा रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है | इस योजना के तहत उन सभी महिलाओ को हर महीने के 1500 रुपये वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किये जायेंगे | इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओ की आयु 21 से 65 वर्ष तक होनी चाहिए |

इस योजना की एक सबसे खास बात यह है की इस योजना की शुरुवात मध्यप्रदेश की लाड़ली बहन योजना को देखते हुए किया गया है | इस योजना के लाभ के लिए महिलाओ की जो पहले उम्र राखी गयी थी वो 21 से 60 वर्ष थी जिसे बाद में बढाकर 21 से 65 वर्ष कर दिया गया है | इस mukymatri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए राज्य की महिलाये 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकती थी  लेकिन अब इस समय को बढ़ा कर 31 अगस्त तक कर दिया गया है |

Mukymatri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए पात्रता 

इस  Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए आपको कुछ मापदंडो से होकर गुजरना होगा जो निम्न प्रकार से है –

  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिला मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए |
  • इस योजना के लाभ के लिए वही महिला पात्र है जिसकी आयु 21 से 65 वर्ष है |
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए |
  • इस योजना के लिए महिला ही आवेदन कर सकती है |
  • इस योजना के लिए पात्र उम्मीदवार के घर में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए |

Mukymatri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए कौन पात्र नहीं है ?

दोस्तों इस Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास कुछ विशेष योग्यता होनी चाहिए यदि आप इन योग्यता में पास नहीं होते है तो आपका आवेदन को रिजेक्ट भी किया जा सकता है | हम यहाँ आपको बताने जा रहे है की कौन कौन उम्मीदावर इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है | इस योजना के अनुसार जिन लोगो के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख से ज़्यादा है , जीने परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा है , वे महिलाये जो सरकार किसी योजना के तहत पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही है |

इसके साथ जिन भी उम्मीदवारों के घर पर किसी भी प्रकार का चार पहिये का वहां जैसे कार , जीप , ट्रेक्टर आदि है वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते है | यदि कोई महिला उम्मीदवार किसी सरकारी नौकरी में रही है और अब सरकार से पेंशन ले रही है या वर्तमान में या पूर्व में किसी जनता प्रतिनिधि के पद पर रही है वे सभी महिलाये इस योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी |

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए लगने वाले जरुरी दस्तावेज

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए लगने वाले जरुरी दस्तावेज  

इस Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज का होना बहुत जरुरी है जो निम्न प्रकार से है –

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार के पास एक बैंक खाता होना चाहिए जिसके पहले पेज की कॉपी करा ले |
  • पासपोर्ट साइज की छोटी फोटोज
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 से होने वाले फायदे 

इस योजना का लाभ उन महिलाओ को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है | जिसके करना उन्हें अपनी आवशयकता के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा | इस योजना के अनुसार पात्र महिलाओ को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा | यह राशि महिलाओ के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी | इसके साथ ही महिलाओ को फ्री LPG सिलेंडर  प्रदान किये जायेंगे | इस योजना में महिलाओ को अनेक प्रकार के लाभ प्रदान किये जा रहे है |

इस योजना की एक खास बात यह रही है की पहले यह योजना 21 से 60 वर्ष की महिलाओ के लिए बनायीं गयी थी जिसे बाद में बढ़ा कर 21 से 65 साल कर दिया गया है | ऐसी प्रकार इस योजना के लिए पहले जो आवेदन की तिथि थी वो 1 जुलाई से 15 जुलाई ही थी जिसे बाद में बढ़ा कर 31 अगस्त कर दिया गया |

यह भी पढ़े –

Rajasthan Kali Bai Scooty Yojana 2024 : अब 12 वी कक्षा पास करने पर सरकार दे रही सभी लड़कियों को मुफ्त स्कूटी, अभी आवेदन करे

Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana: युवाओ के लिए सुनहरा अवसर भारत सरकार दे रही फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपए , आज ही आवेदन करे जाने पूरी जानकारी के लिए लेख पढ़े

Majhi Ladki Bahin Yojana Online Apply 2024 कैसे करना है ?

यदि आप भी Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 में आवेदन करना चाहती है तो आपको यहाँ दिए कुछ चरणों को फॉलो करना होगा –

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलता है |
  • इसके बाद अभी आवेदन के विकल्प पर क्लिक करे | इसके बाद आपके सामने वापस से एक नया पेज ओपन होगा |
  • इस योजना में आवेदन करने लिए आपको उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और कैप्चा को भरना होगा |
  • यह सब भरने के बाद जब आप continue पर क्लिक कर आगे बढ़ते है |
  • अब आपके सामने Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन फॉर्म खुल कर सामने आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको बहुत ही ध्यान से भरना है |
  • इस फॉर्म के साथ आप से जो भी डाक्यूमेंट्स मांगे जा रहे है उन्हें स्कैन का अपलोड कर देना है |
  • इसके बाद आपको सबमिट का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है |
  • इसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाता है यदि आप के द्वारा दी गयी जानकारी सत्यापन में सही पायी जाती है |
  • तब इस योजना के तहत आपके बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है |

Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 Offline Apply कैसे करना है ?

यदि आप इस Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको यहाँ दिए गए कुछ चरणों को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको इसके लिए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा |
  • डाउनलोड किये हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल ले |
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी जाने वाली जानकारी को सावधानीपूर्वक भर देना है |
  • इसके फॉर्म के साथ जो दस्तावेज है उन्हें जोड़ देना है |
  • इस फॉर्म को आपको पूरा तैयार हो जाने के बाद जमा कराने से पहले जाँच कर लेना है |
  • इसके बाद इस फॉर्म को इस योजना से जुड़े कार्यालय में जमा करवा कर प्रूफ के रूप में रसीद प्राप्त कर लेना है |
  • इस प्रकार Majhi Ladki Bahin Yojana  का ऑफलाइन आवेदन भर सकते है |

Nari Shakti Doot App Apply Online से कैसे करना है ?

आप Nari Shakti Doot App से भी Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 के लिए आवेदन कर सकते है इसके लिए आपको यहाँ दिए कुछ आसान चरणों को फॉलो करना है –

  • सबसे  पहले आपको इस ऐप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना है |
  • उसके बाद आप Nari Shakti Doot App को अपने फ़ोन में इंस्टाल कर लेना है |
  • इसके बाद यह ऐप्प आप से लॉगिन के लिए आपके मोबाइल नंबर मांगता है जिसे आप को दर्ज़ कर लॉगिन कर लेना है |
  • इस ऐप्प में लॉगिन होने के बाद आपको Majhi Ladki Bahin Yojana का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर लेना है |
  • इसके बाद आपके सामने इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म खुल जायेगा |
  • इस फॉर्म में आप से जो जानकारी पूछी जा रही है आपको भर देनी है |
  • इसके बाद इस फॉर्म के अंत में आपको सबमिट का ऑप्शन दिखयी देगा जिस पर आपको क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आपका आवेदन का फॉर्म सबमिट हो जायेगा |

निष्कर्ष –

दोस्तों हमे उम्मीद है की आपको आपका हमारा यह Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए लिखा लेख पसंद आया होगा | हमने इस लेख में आपको इस योजना के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है | हम इस तरह की योजनाओ के बारे में आपको  अवगत कराते रहते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top