Sawan Ke Somvar Vrat Vidhi 2024 : शिव के लिए सोमवार का व्रत कैसे करे , जानिए सोमवार व्रत कथा, व्रत के नियम और सही विधि 

Sawan Ke Somvar Vrat Vidhi 2024 : शिव के लिए सोमवार का व्रत कैसे करे , जानिए सोमवार व्रत कथा, व्रत के नियम और सही विधि 

 

Sawan Ke Somvar Vrat Vidhi 2024 : दोस्तों , सोमवार और सावन दोनों ही शिवजी को बहुत ज़्यादा प्रिय है | इस साल सावन 2024  में  सावन की शुरुवात और समाप्ति दोनों ही सोमवार से हो रही है | हमारे वेदो और पुराणों में से माना जाता है की यदि कोई महिला सावन के सोमवार का व्रत रखती है तो उसका वैवाहिक जीवन में खुशहाली बानी  रहती है और जीवन में यश और धन की कोई भी कमी नहीं आती है |

यदि कोई अवैवाहिक लड़की इस सावन के सोमवार का व्रत करती है तो उसको अपने जीवन में मनपसंद का वर प्राप्त होता है | ऐसा माना जाता है की सावन के सोमवार का व्रत करने से शिव भगवान जल्दी खुश हो जाते है और आपके जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आती है |

दोस्तों इस लेख में हम आपको इस सावन सोमवार की व्रत विधि , सोमवार व्रत कथा , सोमवार व्रत के नियम , इनका महत्व आदि के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है | आपको यह सब जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए |

Sawan ke Somwar Vart 2024 

दोस्तों इस बार सावन मास में पूरे 5 सोमवार आ रहे है जो की निम्न लिखित है –

  • सावन का पहला सोमवार  – 22 जुलाई 2024
  • सावन का दूसरा सोमवार  – 29 जुलाई  2024
  • सावन का तीसरा सोमवार  – 5 अगस्त  2024
  • सावन का चौथा सोमवार  – 12 अगस्त  2024
  • सावन का पांचवा सोमवार  – 19 अगस्त  2024

Sawan Ke Somvar Vrat Vidhi 2024

दोस्तों सावन के सोमवार व्रत को करने की आपको हम यहाँ विधि बताने जा रहे है जिसे कर के आप शिवजी को खुश कर सकते है यह सावन सोमवार व्रत विधि निम्नलिखित है –

  • सावन के सोमवार का व्रत करने के लिए आपको ब्रह्म मुहर्त में उठ कर नहा लेना चाइये इसके बाद साफ वस्त्रो को धारण कर ले |
  • इसके बाद आपको शिव जी मंदिर में जाकर जल और बीलपत्र चढ़ाना चाहिए |
  • इसके बाद आपको शाम को सोमवार व्रत कथा जरूर सुनना चाहिए और इसके बाद बिना नमक वाले मीठे भोजन का सेवन करे |
  • इसके बाद आपको दूसरे दिन भी यही विधि  और नियम  दोहराना है |
  • आप सावन सोमवार व्रत के साथ अपनी पसंद का कुछ दान भी कर सकते है |

सावन के सोमवार में  पूजा कैसे करनी चाहिए ?

दोस्तों जिस दिन आप सोमवार का व्रत शुरू करते है उस दिन सुबह जल्दी उठ जाये और नहा कर साफ वस्त्र को धारण कर ले | इसके बाद आपको शिवजी के मंदिर में जाकर शिव का जलाभिषेक करे | यदि आप के घर पर कोई शिव जी मूर्ति हो तो उसे साफ कर आप उस पर भी जलाभिषेक कर सकते है | इसके बाद शिवजी को आक, धतूरा , बीलपत्र , दूध आदि बहुत ही पसंद होते है आपको शिवजी यह सब चीज़े भी चढ़ानी है | यह सब करने के बाद आपको शिवजी के सामने एक शुद्ध घी का दीपक जला देना है |

इसके बाद आपको शिवजी की आरती करनी है और सोमवार के व्रत की कथा सुननी है | आपको यह शिवजी की आरती दिन में दो बार सुबह और शाम करनी है और शाम के समय अपने व्रत खोलकर कुछ भी अन्न खा सकते है |

सोमवार व्रत कथा 

एक बार कोई शिव जी पूछता है की भोलेनाथ आपको यह सावन इतना पसंद क्यों है इस पर भोलेनाथ कहते है की मुझसे विवाह करने के लिए देवी सती ने अपने पिता के मना करने पर भी बहुत कठोर तपस्या की थी | इस तपस्या के बाद हम दोनों का विवाह तो हो गया लेकिन मै जब भी देवी सती के घर जाता तो उनके पिता मेरा बहुत अपमान करते थे | इस बात से दुखी होकर देवी सती ने अपने प्राण त्याग दिए | देवी सती का दूसरा जन्म हिमालय की पुत्री के रूप में हुआ तब उनका नाम पार्वती पड़ा |

इसके बाद पार्वती ने सावन मास में बिना कुछ खाये पिए मेरे लिए वापस से कठोर तपस्या की | जिसके वरदान के रूप में वापस से देवी पार्वती का मेरे साथ विवाह हो पाया | ऐसी कारण से महिलाये अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए और खुशाल जीवन के लिए और कुंवारी लड़किया अपना पसंद का वर पाने के लिए सोमवार का व्रत करती है |

सावन के सोमवार व्रत में क्या खा सकते है ?

दोस्तों इस सावन के सोमवार के व्रत में आप दूध दही चावल सेंधा नमक के साथ खा सकते है | इस सोमवार के व्रत में आपको साधारण  नमक काम ना ले इसमें बहुत सारी अशुद्धियाँ होती है | इसके साथ ही आप सब्जियों में कद्दू और लोकी खा सकते है और फलाहार भी सोमवार के व्रत में आप खा सकते है |

सावन के सोमवार व्रत में क्या नहीं खा सकते है ?

जो भी सावन के सोमवार का व्रत रखते है उन्हें बाजार से लाया हुआ साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाइये | इस सावन के मास में सोमवार के व्रत के दौरान मांस , मच्छी , अंडा आदि चीज़ो का तो बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए | इन सब का सेवन से शिव जी नाराज हो जाते है | ये आपके जीवन में परेशानी का कारण भी बन सकता है |

सावन के सोमवार व्रत के नियम क्या है ? 

जो भी सावन के सोमवार का व्रत रखते है उन्हें रोज शिवजी को बीलपत्र और जल जरूर चढ़ाना चाहिए | इसके साथ ही दिन एक ही बार भोजन करना चाहिए | इसके साथ ही किसी भी प्रकार के नॉनवेज चीज़ो के सेवन से दूर रहना चाहिए | सावन के सोमवार का वर्थ रखने वालो को दिन के समय नहीं सोना चाहिए | आप चाहे तो फलाहार ले सकते है |

यह भी पढ़े – 

Sawan Start Date In 2024 : जानिए सावन 2024 में कब शुरू हो रहा है , सावन का महीना का महत्व

Guru Purnima 2024 Date and Time : गुरु पूर्णिमा कब की है , 20 या 21 जुलाई, जाने सही तारीख और समय , शुभ विधि , मुहर्त और महत्व

सावन के सोमवार व्रत शाम को कब खोल सकते है ? 

सावन के सोमवार का व्रत आप शाम के समय में लगभग 4 से 5 बजे के बीच खोल सकते है | शाम के समय आपको सेंधानमक से बनी भोजन  सामग्री का उपयोग कर सकते है | इसके साथ ही आप फलाहार भी कर सकते है | इस सोमवार के व्रत में आप लोकी कद्दू आदि की सब्जी बनाकर भी खा सकते है |

सावन के सोमवार का व्रत  रखने से क्या होता है ?

इस व्रत को महिलाये और अवैवाहिक लड़किया दोनों रख सकते है | महिलाये यदि इस व्रत को रखती है तो उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशाली बनी रहती है और घर में धन , सम्रद्धि बनी रहती है | उन्हें अपने जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है | यदि अवैवाहिक लड़किया यह  व्रत को रखती है तो उन्हें अपनी पसंद का वर प्राप्त होता है |

सावन सोमवार व्रत का पूजा मन्त्र 

जब भी आप सोमवार के व्रत के दौरान पूजा करते है तो उस समय इस मन्त्र ” ॐ नमः शिवाय ” का जाप अवशय करे इस मन्त्र का जाप करने से शिवजी जल्दी खुश होते है | आपको आपकी पूजा का जल्दी लाभ मिलता है |

सावन के सोमवार का व्रत क्यों रखा जाता है ?

सावन के सोमवार का व्रत इसलिए रखा जाता है क्यूंकि इस समय ही शिवजी से शादी करने के लिए पारवती जी ने निराहार तस्य की थी जिसके वरदान के रूप में पार्वती जी शिवजी प्राप्त हुए थे | उसी प्रकार अगर कोई महिला यह व्रत करती है तो उसके वैवाहिक जीवन में कोई भी समस्या नहीं आती है  जीवन खुशाली बनी रहती है | यदि कोई अवैवाहिक लड़की इस सोमवार के व्रत को करती है तो उसे अपनी पसंद का वर प्राप्त होता है |

सोमवार का व्रत क्या खा कर खोल सकते है ?

सोमवार का व्रत आप शाम के समय सबुतदाने की खिचड़ी खा कर या फिर फल आहार करके भी खोल सकते है | सोमवार व्रत के अंदर आप किसी भी फलाहरी व्यंजनमें साधारण नमक का उपयोग ना करे इस व्रत के हिसाब से आपको सेंधा नमक का उपयोग कर सकते है |

सावन सोमवार व्रत का महत्व 

दोस्तों जो भी सावन के यह पांच सोमवार के व्रत  सही नियम से कर लेता है उससे सावन के 16 सोमवार के जितना ही फल मिलता है | स्वान के सोमवार का यह व्रत करने से शिवजी बहुत खुश हो जाते है | आपको इस पूजा का लाभ बहुत जल्दी मिलता है | इस सोमवार व्रत करबे वाले के जीवन में खुशहाली बनी  रहती है उस उपासक के जीवन में कभी कोई भी परेशानी नहीं आती है | लड़कियों को भी यह सोमवार व्रत करने से मनचाहा वरदान मिलता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top